Rashtriya Lakshya: Online News Portal

*✨प्रधान प्रतिनिधि की जनहितकारी मिसाल✨* निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया पंजीकरण

*✨प्रधान प्रतिनिधि की जनहितकारी मिसाल✨* निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराया पंजीकरण

600 का पंजीकरण—100 से अधिक मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट बिहार प्रतापगढ़। विकास क्षेत्र के तिवारी महमदपुर एवं धनवासा ग्रामसभा में प्रधान प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह की अगुवाई में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल देखने को मिली। उनके प्रयासों से आरंभ चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा निःशुल्क विशाल नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ग्रामसभाओं के सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
शिविर में डॉ. सौरभ मिश्र एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक उपकरणों के माध्यम से आंखों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच की तथा मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। पंजीकरण के दौरान मरीजों का नाम, आयु, लिंग एवं पता सहित समस्त विवरण दर्ज किया गया, जिससे जांच एवं उपचार की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी।
शिविर में नजर की कमजोरी, मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की प्रारंभिक जांच की गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों ग्रामसभाओं को मिलाकर करीब 600 नेत्र रोगियों का पंजीकरण कर उपचार किया गया, जबकि 100 से अधिक मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया, जिससे जरूरतमंदों को समय पर बेहतर इलाज का मार्ग प्रशस्त हुआ।
इस अवसर पर आयोजक एवं प्रधान प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय रहते निःशुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
ग्रामीणों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *