Rashtriya Lakshya: Online News Portal

गैंगस्टर व इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

गैंगस्टर व इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन, एसपी दीपक भूकर ने पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

ब्यूरो प्रतापगढ़। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देने वाले जवानों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर वांछित एवं इनामिया अभियुक्तों की त्वरित और प्रभावी गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित किए गए पुलिस कर्मियों में थाना रानीगंज के उपनिरीक्षक राकेश चौरसिया, थाना पट्टी के उपनिरीक्षक अजय कुमार अंचल, थाना हथिगवां के उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी, मुख्य आरक्षी संग्राम सिंह, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार पाण्डेय, थाना पट्टी के आरक्षी राघवेन्द्र यादव व पंकज यादव, थाना रानीगंज के आरक्षी मुकेश पटेल व रुद्रांश चौबे तथा थाना हथिगवां के आरक्षी विपिन सारस्वत शामिल रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भूकर ने सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह साहस, निष्ठा और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया जा रहा है।
एसपी द्वारा किए गए सम्मान से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा है तथा जनपद में बेहतर पुलिसिंग की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *