Rashtriya Lakshya: Online News Portal

अधिवक्ता पर हमले के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन कुंडा का सख्त रुख,19 जनवरी को पूर्ण न्यायिक बहिष्कार

अधिवक्ता पर हमले के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन कुंडा का सख्त रुख,19 जनवरी को पूर्ण न्यायिक बहिष्कार

ब्यूरो रिपोर्ट प्रतापगढ़। हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर अधिवक्ता रत्नेश कुमार शुक्ला के साथ हुई अभद्रता व मारपीट की घटना को लेकर सिविल बार एसोसिएशन कुंडा में गहरा आक्रोश है। सोमवार को अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार 19 जनवरी 2026 को समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से पूर्णतः विरत रहेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बार एसोसिएशन ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रस्ताव की प्रति अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुंडा को प्रेषित कर दी गई है।
इस निर्णय से सोमवार को न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा, जिससे वादकारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बार पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए उठाया गया है।
इस दौरान महामंत्री पंकज उपाध्याय,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीतला प्रसाद यादव,उपाध्यक्ष वरिष्ठ श्रेणी सोमनाथ मिश्र,अनूप कुमार मोदी,
उपाध्यक्ष कनिष्ठ श्रेणी महेंद्र कुमार शुक्ला, ऋतुराज तिवारी,कोषाध्यक्ष ब्रज नन्दन तिवारी,संयुक्त मंत्री प्रशासन प्रवीण कुमार कक्कड़,
प्रकाशन मंत्री भूपेन्द्र यादव,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय शिव प्रसाद पाण्डेय सहित कार्यकारिणी सदस्यसुनील कुमार श्रीवास्तव,धनश्याम शुक्ला,रोशन लाल,सतीशचन्द्र वर्मा,मयंक कक्कड़,एकलाख,सुधीर कुमार पाण्डेय,विनय शुक्ला,
राजदीप पाण्डेय,विजय सिंह यादव, अनिल कुमार शर्मा,विवेक कुमार समेत अन्य अधिवक्ता शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *