Rashtriya Lakshya: Online News Portal

सर्वसमाज की एकजुटता का ऐतिहासिक प्रदर्शन,माँ नरसिंह देवी धाम में भव्य सामूहिक दुरदूरिया कार्यक्रम

सर्वसमाज की एकजुटता का ऐतिहासिक प्रदर्शन,माँ नरसिंह देवी धाम में भव्य सामूहिक दुरदूरिया कार्यक्रम

गलगली धाम बना आस्था और सामाजिक समरसता का केंद्र, मातृ शक्तियों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

ब्यूरो बिहार प्रतापगढ़। विकास क्षेत्र के गलगली स्थित माँ नरसिंह देवी धाम में सर्वसमाज के सहयोग से आयोजित सामूहिक दुरदूरिया कार्यक्रम आस्था,परंपरा और सामाजिक एकता का भव्य उदाहरण बनकर उभरा। इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने अभूतपूर्व सहभागिता निभाते हुए सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार द्विवेदी रहे, जबकि आयोजन को सफल बनाने में प्रधान प्रतिनिधि पिंटू दुबे, बंशीलाल यादव, राजा सरोज, मुन्ना कोटेदार, राजीव मिश्र, संजय तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयास से पूरा आयोजन अनुशासन, श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर बारह दर्जन से अधिक मातृ शक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई, जिससे महिलाओं में भारी उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। दुरदूरिया कार्यक्रम के दौरान देवी धाम का परिसर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सामूहिक आयोजन समाज को जोड़ने, परंपराओं को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम की सफलता ने यह साबित कर दिया कि जब सर्वसमाज एकजुट होता है, तो हर आयोजन ऐतिहासिक बन जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *