Rashtriya Lakshya: Online News Portal

*कुंडा में रिटेल क्रांति की दस्तक:* मेगामार्ट उद्घाटन में जुटे जनसत्ता दल के दिग्गज, शिवराज प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ

*कुंडा में रिटेल क्रांति की दस्तक:* मेगामार्ट उद्घाटन में जुटे जनसत्ता दल के दिग्गज, शिवराज प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ

ब्यूरो कुंडा प्रतापगढ़। नगर के श्री रामजानकी मार्केट में रविवार को उस समय खासा उत्साह देखने को मिला जब नए विशाल मेगामार्ट का भव्य उद्घाटन करने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के सुपुत्र कुँवर शिवराज प्रताप सिंह बड़े राजा पहुंचे। फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ मेगामार्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
इस मौके पर प्रतापगढ़ के एमएलसी कुँवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश नाथ ओझा, बाबागंज विधायक विनोद सरोज तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मेगामार्ट क्षेत्र के व्यापार को नई दिशा देगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। अतिथियों ने संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए इसे कुंडा नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और नगरवासियों की भारी भीड़ मौजूद रही। लोगों ने फूल-मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया और उद्घाटन को लेकर पूरे बाजार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *