ब्यूरो बिहार प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि पर्व पर अवतारपुर बाइपास स्थित पावन धाम में श्रद्धा, सेवा और सहयोग का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। धाम के संस्थापक सदस्य बाबा जोगिंदर सिंह ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक कर 20वें दिव्य-भव्य भंडारे का शुभारंभ कराया। जलाभिषेक के साथ ही हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
भंडारे में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष फलाहार एवं सात्विक आहार की व्यवस्था की गई, जिसे स्थानीय श्रद्धालुओं और सहयोगियों ने मिलकर तैयार कराया। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और हर आने वाले को प्रसाद ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगलेश्वर नाथ धाम के पुजारी बाबा भयंकर नाथ,बालाजी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी,शिवम सिंह,डॉ दीपू सिंह,कमलू सिंह,सोनी सिंह,संदीप मिश्र,अधिवक्ता के के पाल,शत्रुघ्न सिंह,अनुज सिंह बाला जी टेंट समस्त ग्रामवासियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया। प्रसाद को भक्तों के लिए कारीगर कल्लू ने अपनी टीम के साथ मिलकर निर्मित किया।
श्रद्धालुओं ने कहा कि यह भंडारा केवल प्रसाद वितरण नहीं बल्कि समाज को जोड़ने का एक माध्यम बन गया है, जहां सेवा और श्रद्धा दोनों का संगम दिखाई देता है। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।


