ब्यूरो प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बाघराय पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त नत्थू सरोज उर्फ नन्चू को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अभियुक्त को रेलवे स्टेशन कुण्डा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना बाघराय क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा अंतर्गत धारा 137(2), 87, 352, 61(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को दबोच लिया और अपहृत पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नत्थू सरोज उर्फ नन्चू पुत्र हीरालाल सरोज
निवासी: लाल साहब का पुरवा भाव, थाना बाघराय
जनपद: प्रतापगढ़
उम्र: लगभग 21 वर्ष
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 अमित द्विवेदी
का0 सचिन ठेनुआ
म0का0 प्रगति गुप्ता
(थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है।


