Rashtriya Lakshya: Online News Portal

बेंती कोठी पहुंचे टी राजा सिंह,बड़े राजा ने किया जोरदार स्वागत, ●टी राजा बोले– “हिंदुत्व के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं, देश की आत्मा की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा”

बेंती कोठी पहुंचे टी राजा सिंह,बड़े राजा ने किया जोरदार स्वागत, ●टी राजा बोले– “हिंदुत्व के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं, देश की आत्मा की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा”

बेंती कोठी पर ऐसे जनप्रिय और राष्ट्रवादी विचारधारा के नेता का आगमन गर्व का विषय है-बड़े राजा

ब्यूरो कुंडा प्रतापगढ़। तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक एवं हिंदुत्व के प्रखर फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह सोमवार सुबह कुंडा स्थित बेंती कोठी पहुंचे। उनके आगमन पर राजा भैया के पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ने सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। टी राजा सिंह की मौजूदगी की खबर फैलते ही बेंती कोठी पर हिंदुत्व समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और माहौल पूरी तरह जोश व नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि टी राजा सिंह ने उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा “हिंदुत्व कोई राजनीति नहीं, यह हमारी पहचान और संस्कार है। जब-जब हिंदुत्व पर प्रहार होगा, तब-तब हम सड़कों से संसद तक आवाज बुलंद करेंगे। देश की संस्कृति और सनातन परंपरा की रक्षा के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।”
उन्होंने आगे कहा “आज पूरे देश में हिंदुत्व के प्रति जागरूकता बढ़ी है। युवा वर्ग खुलकर आगे आ रहा है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कुंडा की यह धरती सदैव स्वाभिमान और संघर्ष की प्रतीक रही है।”
कार्यक्रम के दौरान कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ने कहा कि बेंती कोठी पर ऐसे जनप्रिय और राष्ट्रवादी विचारधारा के नेता का आगमन गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व और राष्ट्रहित के मुद्दों पर टी राजा सिंह की आवाज देशभर में गूंजती रही है।
गौरतलब है कि कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए लखनऊ में हैं। उनकी अनुपस्थिति में कुंवर शिवराज प्रताप सिंह ने मेहमान नवाजी की जिम्मेदारी निभाई।
बेंती कोठी पर मिले सम्मान, अपार जनसमर्थन और आत्मीय आतिथ्य से टी राजा सिंह अभिभूत नजर आए। यह दौरा क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से खासा चर्चा में रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *