Rashtriya Lakshya: Online News Portal

*कुंडा–बाबागंज में हिंदू जन-जागरण का शंखनाद* डॉ. प्रवीण तोगड़िया करेंगे विशाल जनसभाओं को संबोधित

*कुंडा–बाबागंज में हिंदू जन-जागरण का शंखनाद* डॉ. प्रवीण तोगड़िया करेंगे विशाल जनसभाओं को संबोधित

 

ब्यूरो प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का 18 जनवरी 2026, रविवार को कुंडा एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में भव्य आगमन होने जा रहा है। इस अवसर पर हिंदू जन-जागरण अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विशाल जनसभाओं का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
कार्यक्रम की शुरुआत डेरवा बाजार से होगी, जहां प्रातः 11:00 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन व विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात बिहार बाजार में दोपहर 2:00 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन व बैठक आहूत की गई है।
इसके बाद हिंदू हृदय सम्राट बड़े महाराज उदय प्रताप सिंह के भदरी भवन पर अपराह्न 3:00 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं शाम 5:00 बजे कुंडा टीपी कॉलेज परिसर में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विशाल जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद कुंडा प्रतापगढ़ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने क्षेत्र के समस्त हिंदू समाज, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और हिंदू जन-जागरण अभियान को सशक्त बनाएं।
उन्होंने कहा कि डॉ. प्रवीण तोगड़िया का यह दौरा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *